फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strict action of whom breake lockdown

लॉक डाउन तोड़ने वालों पर अब होगी सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Strict action of whom breake lockdown
कैथल। एसपी शशांक कुमार सावन ने बुधवार की शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी डीएसपी, थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली। उन्होंने आदेश दिए कि जिला को कोरोना फ्री रखने के लिए पुलिस द्वारा लॉकडाउन की समुचित पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जरूरत अनुसार सख्ती का प्रयोग करें। एसपी ने कहा कि कई स्थानों पर सुबह-शाम काफी लोगों की भीड़ दिखाई देती है। इन स्थानों पर पब्लिक एनाउंस सिस्टम युक्त गाड़ी द्वारा थाना प्रबंधक वहां मौजूद लोगों को लॉकडाउन की समुचित पालना के लिए निर्देश देकर चेतावनी दें। नियमों की अनदेखी करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ऐसे स्थानों पर पीसीआर व राइडर भी सुबह-शाम निरंतर गश्त करें। एसपी ने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशानुसार अनावश्यक दुकानें ना खुली हों तथा दुकानों, बैंकों, अनाज मंडी व परचेजिंग सेंटरों पर सभी उपभोक्ता, दुकानदार, बैंक कर्मचारी, किसान व आढ़तियों द्वारा मास्क का प्रयोग करके सोशल डिस्टेंस की पालना करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक पुलिस कर्मचारी व अधिकारी 3 मई तक निरंतर रूप से अपने स्टेशन पर हाजिर रहकर निष्ठापूर्वक ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed