फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Street vendors will not lose their jobs: Baazigar

रेहड़ी वालों का रोजगार नहीं छिनेगा : बाजीगर

Thu, 12 Jun 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will not lose their jobs: Baazigar

विज्ञापन
गुहला-चीका। नगर प्रशासन के सड़कों से रेहड़ी-फड़ी हटवाने की कार्रवाई करने के बाद प्रभावित लोगों ने बुधवार को पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। इस पर पूर्व विधायक बाजीगर ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी मेहनतकश की आजीविका पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने इस संबंध में एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह और पालिका सचिव जितेंद्र शर्मा से फोन पर बात कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


बाजीगर ने कहा कि रेहड़ी फड़ी वाले शहर का जरूरी हिस्सा हैं, और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें सम्मानजनक तरीके से रोज़गार जारी रखने का अवसर मिले। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि रेहड़ियों को ऐसी जगह व्यवस्थित किया जाए जहां यातायात भी सुचारू रहे और इन लोगों का कामकाज भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि हम सब मिलकर समाधान निकालेंगे, ताकि गरीब भी सम्मान से जीवन यापन कर सके। हर मुश्किल में मैं उनके साथ खड़ा हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed