फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Street play gives message of drug free society

Kaithal News: नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Street play gives message of drug free society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी संस्था के दूरदर्शी अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन एवं आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के गतिशील नेतृत्व में चलाए जा रहे “नो नशा नेशन कैंपेन” के अंतर्गत महर्षि फल्गु तीर्थ स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर, फरल में 100 कुंडीय हवन-यज्ञ का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की ओर से किया गया।

हवन-यज्ञ में स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्कूल स्टाफ के साथ-साथ गांव फरल के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और हवन में आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य साधना बक्शी ने की। हवन-यज्ञ का विधिवत संचालन आचार्य रविंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया।
विज्ञापन


हवन-यज्ञ के उपरांत स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नशा विरोधी जागरूकता को लेकर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई का समाज में कोई स्थान नहीं है। बच्चों ने तंबाकू, सिगरेट, शराब और अन्य व्यसनों के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गांव जांबा के सरपंच लाभ सिंह तथा गांव फरल के सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने कहा कि डीएवी संस्था द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम समाज में नई चेतना जागृत कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और बुद्धि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज को भी खोखला करता है। ऐसे में सभी को स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव श्रीमती निधि मोहन ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में अवश्य बताना चाहिए। नशे के प्रति जागरूकता ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य साधना बक्शी ने सर्वप्रथम उपस्थित प्रबुद्धजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन एवं आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के कुशल नेतृत्व में “नो नशा नेशन कैंपेन” को राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जा रहा है।


अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज नशे से दूर रहकर अपने वर्तमान को सुरक्षित कर लें, तो भविष्य स्वतः ही सुरक्षित हो जाएगा। संयोजक जगदीश क्वात्रा एवं जयपाल शर्मा ने नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए डीएवी संस्था की इस जनजागरण मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक, स्टाफ सदस्य तथा प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में कुलदीप सिंह (पूर्व चेयरमैन), निधि मोहन, देवव्रत आर्य, संदीप क्वात्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed