{"_id":"654e85d3dfcf36a7200b1004","slug":"street-lights-are-being-repaired-to-illuminate-diwali-kaithal-news-c-18-1-knl1004-261610-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिवाली रोशन करने को दुरुस्त हो रहीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिवाली रोशन करने को दुरुस्त हो रहीं स्ट्रीट लाइटें
Sat, 11 Nov 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद ने दिवाली रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने का काम शुरू कराया है। इस समय शहर में तिरंगा लाइट से लेकर अन्य स्ट्रीट लाइटें ठीक की जा रही हैं। इसके साथ ही पर्व को लेकर नगर परिषद ने मुंबई से विशेष एलईडी लाइटें मंगवाई हैं। अब इन लाइटों से पर्व पर शहर रोशन होगा।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से शहर में 1200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब थी। ये लाइटें चीका रोड, करनाल रोड और अंबाला रोड पर खराब थी। खराबी के चलते यहां पर रात के समय अंधेरा छाया रहता था, लेकिन अब खराब लाइटों को ठीक किया जा रहा और कई जगहों पर नई एलईडी लाइटें भी लगाई जा रही हैं। जानकारी मिली है कि मुंबई से करीब 500 विशेष एलईडी लाइटें मंगवाई गई हैं। इनकी खास बात यह है कि ये चाइनीज नहीं स्वदेशी हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य करवाया जा रहा है। दीपावली पर्व पर शहर में एक भी लाइट को खराब नहीं रहने दी जाएगी।