फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stay safe on the road and keep others safe too

Kaithal News: सड़क पर खुद रहे सुरक्षित और दूसरों को भी रखें

Wed, 20 Sep 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Stay safe on the road and keep others safe too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। पट्टी अफगान स्थित गीता हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रकोष्ठ के प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। समझाया सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रखें।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को जानकारी दी कि अधिक तेज गति में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, कम उम्र में वाहन चलाना कई बार सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है। कोई भी लड़का हो या लड़की 18 वर्ष का होने से पहले कोई भी वाहन न चलाएं। प्रवक्ता ने बताया कि एसआई द्वारा स्कूल स्टाफ को बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह यातायात के नियमों बारे जरूर बताएं, ताकि बच्चे यातायात के नियमों से अवगत रह सके। ट्रैफिक चिह्नों व नियमों की पालना करके खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरो को भी सुरक्षित रखे। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका निर्मला संधू, कुलदीप पुनिया, सतीश नैन, प्रदीप कुमार व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में यातायात पुलिस ने स्कूली विधार्थियों, आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों को यातायात का पाठ पढ़ाया। यातायात पुलिस थाना के प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में हम सभी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिंग न करने व निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है, जिसे पुलिस चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपनी अमूल्य जान की सुरक्षा के पहनें। सभी को नसीहत दी कि बिना लाइसेंस के गाड़ी ना चलाएं व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed