{"_id":"675746c1a0272c0fa20b9137","slug":"stay-safe-cold-increased-due-to-drop-in-temperature-kaithal-news-c-18-1-knl1004-536585-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बचके रहना... तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बचके रहना... तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी
Tue, 10 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में अब लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। अब सोमवार को दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान नाै डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। ऐसे में अब ठंड कंपकाने लगी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी बढ़ने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधान रहें।
गौरतलब है कि रविवार देर रात को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे पहले सुबह से ही बादल छा गए थे और रात में बारिश ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, सोमवार को एक बार फिर से एक्यूआई 100 से नीचे पहुंच गया। सोमवार को जिले का एक्यूआई 83 आंका गया। अब सुबह व शाम के समय चल रही शीतलहर से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा।
ठंडी हवाओं के कारण लोगों का पैदल व दोपहिया वाहनों पर चलना भी मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ज्यादा सर्दी रहेगी। ठंडी हवा चलने से सर्दी में इजाफा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्यवक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब दिसंबर महीने के शुरू होने के बाद और अधिक ठंड बढ़ेगी। वर्मा ने बताया कि अभी तक इस मौसम में गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। इस मौसम में सब्जियों की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ती ठंड में लोगों को अपने साथ घर के बच्चों और बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ठंड लगने के बाद सेहत कमजोर हो जाती है। इसलिए सावधान रहें।