फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Statue installed in Maharishi Valmiki temple

Kaithal News: महर्षि वाल्मीकि मंदिर में प्रतिमा स्थापित

Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Statue installed in Maharishi Valmiki temple

विज्ञापन
गुहला-चीका। शहर में सिनेमा रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर चीका में रविवार को पंडित विद्यासागर की ओर से धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टधातु से बनी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की।

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के समस्त लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाल्मीकि सभा के प्रधान राकेश वाल्मीकि ने बताया कि भगवान वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा की रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत स्थापना की गई। आए हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में प्रभु वाल्मीकि का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रभु वाल्मीकि को भोग लगाने के उपरांत लोगों ने प्रसाद रूपी लंगर भी ग्रहण किया। वाल्मीकि सभा के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता वेदराज गागट, उपप्रधान मकली राम पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर उर्फ रिंपी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने मानव कल्याण के लिए ही पृथ्वी पर जन्म लिया है। उन्होंने रामायण जैसा महाकाव्य लिखकर संसार को संदेश दिया कि भाई को भाई से, पुत्र को पिता से, पत्नी को पति के साथ सम्मान से व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की ओर से रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई जाती है। रामायण ग्रंथ राजा राम के जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed