फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State Vigilance team inspected 22 drains of the district

स्टेट विजिलेंस टीम ने जिले की 22 ड्रेनों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
State Vigilance team inspected 22 drains of the district
कैथल। सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में बारिश के मौसम से पहले करवाई गई ड्रेनों की सफाई के मामले में हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने पूरा रिकॉर्ड लेकर गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है। विजिलेंस की तकनीकी शाखा ने जिले की सभी ड्रेनों का दौरा करके रिकॉर्ड में दिखाए गए सफाई कार्य और मौके पर ड्रेनों की स्थिति का निरीक्षण किया है। तकनीकी शाखा द्वारा अब सफाई के काम की पूरी रिपोर्ट एवं इस पर आई संभावित लागत की रिपोर्ट बनाकर जांच टीम को दी जानी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन

मई-जून में जिलेभर की दो दर्जन ड्रेनों की लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि से सफाई करवाने के कार्य पर सवाल उठे थे। अमर उजाला ने भी इस मामले में समाचार प्रकाशित किए थे। इसके बाद किसी व्यक्ति द्वारा इस मामले की शिकायत सिंचाई विभाग व स्टेट विजिलेंस को कर दी। सिंचाई विभाग की विजिलेंस टीम ने जांच कर रिपोर्ट को बंद भी कर दिया था। विभाग की कार्रवाई को आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। इसी बीच उसी शिकायत पर स्टेट विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह इस मामले की जांच के लिए स्टेट विजिलेंस मुख्यालय की तकनीकी शाखा में एसई दीपक गोयल की अगुवाई में पूरी टीम ने जिले की सभी ड्रेनों का दौरा किया। इन ड्रेनों में पूंडरी लिंक ड्रेेन, कसान लिंक ड्रेन, तितरम लिंक डे्रन, अमीन ड्रेन, कैथल ड्रेन, कैथल-पाड़ला रोड, मानस लिंक ड्रेन, पाबसर लिंक ड्रेन, पुरानी घग्गर लिंक ड्रेन, चीका ड्रेन, पूंडरी डे्रन, कलायत ड्रेन, लांबा खेड़ी ड्रेन, कुराड़ लिंक ड्रेन, कोयल ड्रेन, कपिलमुनि लिंक ड्रेन, डंडौता ड्रेन सहित करीब 22 ड्रेनों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई सफाई की रिपोर्ट, वीडियो व फोटो सहित अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। टीम ने इस बात की जांच की है कि विभाग ने किस जगह पर सफाई के लिए कितना फंड खर्च किया हुआ बताया है। मौके पर इसके खर्च किए जाने की कितनी संभावनाएं हैं। विजिलेंस को भेजी गई शिकायत में दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed