फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State highway in Guhla Cheeka converted into vegetable market...

Kaithal News: मकान से गहने और नकदी टावर से उपकरण हुए चोरी

Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
State highway in Guhla Cheeka converted into vegetable market...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान से गहने, नकदी और अन्य सामान व टावर से उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में गांव दालमवाला जिला जींद निवासी रणबीर सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह दयोरा गांव में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर काम करता है। आठ जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी टावर से जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए। उपकरणों की कीमत 50 हजार रुपये है। जांच अधिकारी अमित ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पूंडरी निवासी साहब सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि सात-आठ जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसे 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते दिन फरल गांव निवासी गुरमहेंद्र सिंह ने ढांड थाने और कमहेड़ी निवासी कुलदीप सिंह ने चीका थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूअर चोरी, मामला दर्ज

कैथल। गांव कुराड़ से चोर एक पशुपालक के चार सूअर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पाला ने कलायत थाना में शिकायत दी कि नौ जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से चार सूअर चोरी कर ले गए। चोरी हुए पशुओं की कीमत 20 हजार रुपये है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed