फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Started cleaning of drains

Kaithal News: नालों की शुरू करवाई सफाई

Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Started cleaning of drains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानसून के सीजन में जिले की ड्रेन और शहर में स्थित बड़े नालों में सफाई न होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस मामले को उठाने के बाद अब सिंचाई विभाग हरकत में आया है। इसके तहत अब जहां सिंचाई विभाग की ओर से चीका में घग्गर नदी में बचाव के लिए किए जा रहे कार्य में तेजी लाई जा रही है। वहीं, अब नगर परिषद ने भी शहर में स्थित बड़े नालों में सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है।


जिले में शनिवार को मानसून दस्तक दे चुका है परंतु कैथल शहर में बारिश का लोगों को इंतजार है। कलायत और राजौंद में एक बार मानसून की तेज बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं, सिंचाई विभाग का दावा है कि सभी ड्रेन की सफाई का कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। जिले में 42 ड्रेन के 287 किलोमीटर क्षेत्र की सफाई की जानी है। इसमें 40 जेई व 100 से ज्यादा कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हैं। अब शहर से गुजर रही मानस ड्रेन, ग्योंग ड्रेन, गांव चंदाना, रोहेड़ियां, ब्राह्मणीवाला के नजदीक ड्रेन अभी भी गंदगी से अटी हुई थी। इस पर विभाग की ओर से सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है। सिंचाई विभाग के पास दो जेसीबी मशीन, 50 डीजल व 30 इलेक्ट्रिकल पंप हैं।
विज्ञापन


अब तक 70 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरकिर लिया गया है। - मंगत राम, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed