फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stalled work in government offices

सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप

Tue, 05 Aug 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 05 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stalled work in government offices
कैथल। जिले में पिछले सोमवार से विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। इससे लघु सचिवालय और अधिकतर सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। ई-दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस और तहसील कार्यालय में लोेग रजिस्ट्री, इंतकाल एवं जाति प्रमाणपत्र के लिए चक्कर काट रहे हैं। वे दिनभर इंतजार करने के बाद खाली हाथ वापस लौट रहे है।
विज्ञापन


ई-दिशा केंद्र में आए अनिल कुमार बंसल ने बताया कि वह कई दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चक्कर काट रहे है। हर बार उन्हें काम छोड़ कर आना पड़ता है रोज इस कोर्ट कचहरी के कामों के कारण दैनिक कार्य बधित हो रहे हैं। नरेश कुमार क्योड़क ने बताया कि चार-पांच दिनों से चक्कर काट रहे हैं। हड़ताल कब तक चलेगी या कब कंप्यूटर ऑपरेटर आएंगे इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


रणबीर सिंह गांव क्योड़क ने बताया कि वह भी लाइसेंस बनवाने के लिए आए थे लेकिन यहां आने पर पता चला कि ऑपरेटर हड़ताल पर है। राम निवास गांव सांगन ने बताया कि वह जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनाें से ई-दिशा केंद्र में आ रहे, लेकिन उन्हें हर बार एक ही जबाव मिलता है। कि ऑपरेटर हड़ताल पर है। हरपाल गोस्वामी कैथल ने बताया कि वह जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले मंगलवार से आ रहे है। बार-बार उन्हें बताया जा रहा है कि कल कंप्यूटर ऑपरेटर आ जाएगें और आपका काम हो जाएगा। लेकिन अब तक उनका जाति प्रमाणपत्र नहीं बना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुहला-चीका, पूंडरी, कलायत, राजौंद, ढांड, सीवन सब तहसीलों एवं तहसीलों में भी ये काम ठप्प पड़े हुए हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed