फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spread yoga to every village and every ward of the city: Ish Arya

हर गांव और शहर के हर वार्ड तक योग पहुंचाएं : ईश आर्य

Sat, 17 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Spread yoga to every village and every ward of the city: Ish Arya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति हरिद्वार एवं भारत स्वाभिमान शाखा चीका के 15 दिवसीय विशेष योग शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट प्रदेश प्रभारी ईश आर्य ने किया। उन्होंने सभी से हर गांव और शहर के वार्ड स्तर तक योग पहुंचाने का आह्वान किया।

यह शिविर मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता व उपचार के लिए समर्पित था। इस अवसर पर जिला प्रभारी रामचरण, कोषाध्यक्ष बदन सिंह, अशोक मित्तल, संजीव कुमार, विपिन कुमार आदि अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सभी का स्वागत पतंजलि जिला प्रभारी योगाचार्य हरिओम शोकल, तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता, युवा प्रभारी महावीर प्रजापति और तहसील प्रभारी जयभगवान द्वारा पटका पहनाकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ः आर्य ने शिविर के समापन पर उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने आह्वान किया कि हर गांव, शहर और वार्ड स्तर पर योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर जिले में 200 योग शिक्षकों को तैयार करना है। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर 4000 योग शिक्षक समाज को समर्पित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिरों, गुरुद्वारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक योग कक्षाएं चलाई जाएं ताकि योग के लाभों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बंद पड़ी योग कक्षाओं को सक्रिय करें, सहयोगी योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करें।


प्रशिक्षित योग शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित

समापन समारोह में प्रशिक्षित योग शिक्षकों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, सुशील जिंदल, ईश्वर सिंगला, अमित आर्य, सुरेंद्र आर्य, विक्की आर्य, राजपाल वर्मा, रामपाल चावला, दीपक जिंदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed