फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sportsman Jeevan Vijeta won silver medals in Changqan and Daoshu events

चंग्कआन और दओशु इवेंट में खिलाड़ी जीवन विजेता ने जीते रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sportsman Jeevan Vijeta won silver medals in Changqan and Daoshu events
Sportsman Jeevan Vijeta won silver medals in Changqan and Daoshu events - फोटो : Kaithal
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार खेलते हुए खिलाड़ी जीवन विजेता ने दो रजत पदक जीते। यह जानकारी जिला वुशु सचिव दीपक कुमार लोट ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय जूनियर वुशु महिला पुरुष प्रतियोगिता 20 से 25 अक्तूबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में संपन्न हुई। इसमें हरियाणा की ओर से 40 जूनियर महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया व शानदार प्रदर्शन करते हुए सान्शू खेल में टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें सान्शू इवेंट में मनीष, रवि, अमित रठि, इशू, सरवन, अपर्ना, करीना, साहिल, ध्रुव, हिमांशु, प्रिंस, आदर्श, सोनिया, खुशी, हिमांशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अमनदीप, कुशल, कुसुम, यश, दीपिका ने रजत पदक प्राप्त किए। सौरव, दीपक, सनेहा ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

जीवन विजेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंग्कआन इवेंट में रजत पदक व दओशु इवेंट में भी रजत पदक प्राप्त किया। सौम्य दत्त व बिजनेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कैथल पहुंचने पर जीवन विजेता का होली चाइल्ड स्कूल में जिला वुशु संघ के प्रधान प्रयाग राज गोयल, स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक अरोड़ा, खुशबू, राजकुमार जैन, सरकारी वुशु कोच रीता रानी व सचिव दीपक कुमार लोट ने फूल मालाएं भेंट कर के शानदार स्वागत किया। कोच रीता रानी ने बताया कि जीवन विजेता वर्ष 2015 से राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में भाग ले रही है व लगातर पदक प्राप्त करके राज्य व जिला का नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर बिट्टू डागर, संदीप गोस्वामी, कोच राममेहर खटकड़, कोच दीपक कुमार, कोच रजनी राणा, जय सिंह, टीम मैनेजर प्रवीण व चांद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed