फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports nurseries closed for two months

Kaithal News: दो माह के लिए खेल नर्सरियां बंद

Sat, 17 Feb 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Sports nurseries closed for two months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वार्षिक परीक्षाओं के कारण जिले में चल रही सभी खेल नर्सरी बंद कर दी गई हैं। अब अप्रैल में दोबारा से शुरू किया जाएगा। वहीं नर्सरियां दोबारा खुल सकेंगी। जो ए बी या सी ग्रेड हासिल करेंगी।

डी ग्रेड वाली नर्सरियां दोबारा नहीं खुलेंगी। अप्रैल माह में ये खेल नर्सरियां दोबारा से खोली जाएंगी।

गौरतलब है कि कैथल जिले के राजकीय और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में चल रही 34 खेल नर्सरी बंद की गई हैं। विभाग ने यह विकल्प भी रखा है कि कोई नर्सरी प्रशिक्षक चाहे तो खिलाड़ियों को अभ्यास करा सकता है, लेकिन प्रशिक्षक और खिलाड़ियों को दो महीने का खुराक भत्ता नहीं मिलेगा। सरकारी खेल प्रशिक्षण केंद्र में चल रही 22 नर्सरी के खिलाड़ियों को भी खुराक भत्ता जारी नहीं होगा। जिले में करीब 1400 खिलाड़ियों को खुराक भत्ता की राशि दो महीने के लिए नहीं मिलेगी। खेल विभाग मुख्यालय की तरफ से जिला स्तर पर खेल नर्सरी को ग्रेड निर्धारित कर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डी ग्रेड वाली नर्सरियां दोबारा नहीं खुलेंगी। इसके लिए नर्सरी को अच्छे अंक लेकर अच्छा ग्रेड भी हासिल करना होगा। ग्रेड के हिसाब से ही तय होगा कि नर्सरी दोबारा शुरू होगी या बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी अधिकारियों ने नर्सरी प्रशिक्षकों से उनकी उपलब्धियों समेत अन्य जानकारी मांगी हैं। इनके आधार पर नर्सरी को ए, बी, सी और डी ग्रेड दिया जा रहा है। ग्रेड के लिए प्रशिक्षक की हाजिरी और खेल उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा।


जिलेभर की सभी खेल नर्सरी बंद कर दी गई हैं। ग्रेड लगाकर नर्सरी की जानकारी मुख्यालय को भेजी जाएगी। ग्रेड के आधार पर ही तय किया जाएगा कि अप्रैल में नर्सरी दोबारा शुरू होगी या नहीं। बिना वेतन और खिलाड़ियों के खुराक भत्ता के नर्सरी चालू रखी जा सकती हैं। -सुमन मलिक, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed