फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports Minister and Sports Director honored Jeevan winner in Wushu

Kaithal News: वुशू में जीवन विजेता को खेल मंत्री और खेल निदेशक ने किया सम्मानित

Fri, 07 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister and Sports Director honored Jeevan winner in Wushu

विज्ञापन
कैथल। उत्तराखंड के देहरादून में 26 जनवरी से दो फरवरी को 38वीं राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में कैथल की अंतरराष्ट्रीय जीवन विजेता ने बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता ने वुशू के तोलू इवेंट में जियांशु खेलते हुए रजत पदक जीता। इस जीत पर खेल मंत्री गौरव शर्मा और खेल निदेशक संजीव वर्मा ने चंडीगढ़ में जीवन विजेता को सम्मानित किया।


कोच शिव कुमार ने बताया कि जीवन विजेता ने 10 प्रतिद्वंद्वियों को हराकर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उनका पहला राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी का अनुभव था, जिसमें उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। कैथल पहुंचने पर जीवन विजेता का भव्य स्वागत किया गया। जीवन विजेता के माता-पिता ने उनकी सफलता का श्रेय उनके कोच को दिया। विशेष रूप से उनकी मां नरेंद्र कौर ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कोच शिव कुमार ने बताया कि अब जीवन विजेता का लक्ष्य एशियाई और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करना है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जीवन विजेता आगे भी सफलता प्राप्त करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed