फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports

खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए: नरेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sports
गुरु ब्रह्मानंद क्लब कौल द्वारा गुरु ब्रह्मानंद जयंती के उपलक्ष्य में 2 दिवसीय ओपन प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 25 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि नरेश आढ़ती और ओम प्रकाश सरपंच खेड़ी साकरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नरेश ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार ओर जीत एक सिक्के के दो पहले होते है। हार से खिलाड़ियों को कभी भी घबराना नही चाहिए। बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर एवं कल्ब सदस्य कोच केहर सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग में पहले राउंड में फरल व रायसन के बीच हुए मुकाबले में फरल ने रायसन को 13 अंकों से, कौल व पबनावा के बीच हुए मुकाबले में कौल ने 21 अंकों से पबनावा को, सीतामाई व पलवल के बीच हुए मुकाबले में सीतामाई ने 11 अंकों से पलवल को, रोहेड़ा व ग्योंग के बीच हुए मुकाबले में रोहेड़ा ने ग्योंग को 4 अंकों से पराजित किया। जूनियर वर्ग में पबनावा ने कौल को 1 अंक से फरल ने सरस्वती पबनावा को 13 अंकों से हराया। विशेष अतिथि के तौर पर दौलत शर्मा पंच चंदलाना व सोनू शर्मा पंच चंदलाना मौजूद रहे। इस मौके पर मा. रणवीर आर्य, राममेहर सिंह, धर्मपाल पाली, सतपाल, जितेंद्र कुमार, बलवान सिंह, ईशम सिंह, जसविंद्र पोली, भाग सिंह, ईश्वर दयाल, ताना राम, प्रवीण कुमार ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। पीटीआई की भूमिका कर्ण सिंह बोदला, प्रदीप पबनावा, राहुल फरल, नरेश पाई, परविंद्र सिरसल ने कोच की भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed