फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, kabbdi, kaithal team first, kaithal

18 से 40 आयु वर्ग में कैथल ग्रामीण की टीम रही प्रथम

Sun, 26 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 26 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
sports, kabbdi, kaithal team first, kaithal
कबड्डी में भाग लेते स्वयंसेवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हरियाणा प्रांत के विभिन्न जिलों में खेल संगम कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कैथल में आरएसएस के कुरुक्षेत्र विभाग द्वारा खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन आरकेएसडी कालेज के प्रांगण में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व पानीपत के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


आरएसएस के विभाग कार्यवाह महेंद्र ने बताया कि खेल संगम कार्यक्रम 2 समूहों में आयोजित किया गया, जिसमें 13 से 18 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवकों ने तथा 19 से 40 वर्ष की आयु तक के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। आरएसएस के करनाल के 12 खंड़ों से, कुरुक्षेत्र के 12 खंड़ों से, करनाल के 12 खंड़ों व पानीपत के 8 खंड़ों से कबड्डी प्रतियोगिता में 32 टीमों ने तथा खो-खो प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 13 से 18 वर्ष आयु में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मतलोड़ा (पानीपत) की टीम ने प्रथम स्थान व असंध की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 40 वर्ष आयु में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कैथल ग्रामीण की टीम ने प्रथम स्थान व निसिंग (करनाल) की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में पूंडरी की टीम ने प्रथम स्थान व कुंजपुरा (करनाल) की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed