फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports competition begins, Yash, Yasmin first in 100 meter race

Kaithal News: खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 100 मीटर दौड़ में यश, यासमीन प्रथम

Wed, 11 Sep 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sports competition begins, Yash, Yasmin first in 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। रोहेड़ा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय अंडर 11 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 100 मीटर की दौड़ में यश और लड़कियों में यासमीन को प्रथम स्थान मिला।

यह खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी एवं राजौंद के खंड संसाधन संयोजक बलबीर कश्यप की अध्यक्षता में शुरू की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में यश ने प्रथम, वीरेन चहल ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में लक्ष्य एसडीएम स्कूल राजौंद, लवीश जीपीएस सौंगल और अंशुल एसडीएम राजौंद रहा। 400 मीटर दौड़ में प्रीत अमर पब्लिक स्कूल ने प्रथम, अरविंद एसडीएम राजौंद ने द्वितीय स्थान और मनीष ने जीपीएस स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गुना 100 रिले रेस में एसडीएम राजौंद ने पहला, एमडी राजौंद द्वितीय और जीपीएस गुलियाना तीसरा स्थान ने प्राप्त किया। लड़कों के हाई जंप में कुंज एसडीएम राजौंद ने प्रथम स्थान, यश एसडीएम राजौंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कों के लांग जंप में समर्थ एसडीएम राजौद ने प्रथम स्थान, रूद्र ने सेकंड और यश एसडीएम राजौंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की शॉट पुट में प्रथम स्थान रूद्र प्रताप एमडी स्कूल राजौंद ने प्राप्त किया और हिमांशु जीपीएस गुल्याना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों की 100 मीटर की रेस में भारती जीपीएस गुल्याणा ने प्रथम स्थान,यासमीन अमर पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान, गरिमा एमडी स्कूल राजौंद ने तीसरा स्थान हासिल किया।

200 मीटर रेस में यासमीन अमर पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, अंजली जीपीएस खेड़ी सिंबल वाली ने द्वितीय स्थान, पावनी जीपीएस खेड़ी सिंबल वाली ने तीसरा स्थान हासिल किया । 400 मीटर की रेस में प्रार्थना जीजीपीएस सोगरी ने प्रथम स्थान, एंजल जीपीएस खेड़ी सिंबल वाली ने द्वितीय स्थान , काफी जीपीएस खेड़ी सिंबल वाली ने तृतीय स्थान हासिल किया।

चार गुना 100 मीटर की रेस में प्रथम स्थान जीजीपीएस सौंगरी ने और सेकंड अमर पब्लिक स्कूल किठाना ने प्राप्त किया । हाई जंप में पावनी जीपीएस खेड़ी सिंबल वाली ने प्रथम स्थान, भावना जीपीएस गुल्याना ने दूसरा स्थान, प्रीति जीपीएस सौँगल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लॉन्ग जंप में दीक्षा जीपीएस गुल्याना ने प्रथम स्थान , यासमीन अमर पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान और शिवानी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉट पुट में दिव्या जीजीपीएस गुलीयाना ने प्रथम स्थान, यासमीन अमर पब्लिक स्कूल थाना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आज के खेलों का समापन बहुत ही शानदार और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

खिलाड़ियों और ऑफिशियल के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। पानी आदि की व्यवस्था भी उचित रूप से की गई थी। इस अवसर पर युद्धवीर सिंह, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, रोहतास ,विक्रम सिंह , सोहनपाल, ज्योति देवी, रविंद्र कुमार ,नवीन कुमार पिंकी देवी, विजय कुमार, जयप्रकाश, मनोज कुमार , प्रकाश ,महावीर अमित और विनोद उपस्थित रहे।


इन्हें दी जिम्मेदारी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान के प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह खेल सचिव नियुक्त किया है। इस प्रतियोगिता में खंड के कई पीटीआई और डीपीई की खेल अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी गुलियाना के प्रधानाचार्य रमेश कुमार, पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चावला, सुरेंद्र कुमार गुप्ता को ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य बनाया। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठाना के प्रधानाचार्य सतबीर सिंह को खेलों का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed