{"_id":"57aa28c94f1c1bb661ee5903","slug":"sports-20-nursery-district-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्थापित होंगी 20 खेल नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्थापित होंगी 20 खेल नर्सरी
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
20 नर्सरी खोली जाएंगी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग द्वारा यहां 20 नर्सरी खोली जाएंगी। जिसमें से दस लड़के और दस लड़कियों के लिए होंगी। खेल नर्सरी हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, हैंड बॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती खेलों में स्थापित की जाएंगी। खेल नर्सरी स्थापित करने की इच्छुक शिक्षण संस्थाएं 31 अगस्त 2016 तक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निदेशक को आवेदन कर सकती हैं।
विभाग के अनुसार खेल नर्सरी स्थापित करने वाली शिक्षण संस्थाएं कम से कम सेकेंडरी स्तर तक होनी चाहिए और संबंधित खेल के मैदान की सुविधा भी शिक्षण संस्था में होनी चाहिए। खेल नर्सरी स्थापित करने वाली शिक्षण संस्थाओं में स्पीड टेस्ट आयोजित करवाने होंगे। जिसमें जिला के 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। संबंधित शिक्षण संस्था को चयनित 25 विद्यार्थियों की पढ़ाई का प्रबंध करना होगा। ऐसे विद्यार्थी किसी तरह की छात्रवृत्ति या आहार भत्ता के हकदार नहीं होंगे।
इस दर से मिलेगी राशि
खेल नर्सरी चलाने पर 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रति माह और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति / आहार भत्ता दिया जाएगा। संस्थाओं को कोच के लिए 15 हजार रुपये प्रति माह अनुबंध भत्ता और उपकरणों के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इच्छुक शिक्षण संस्थाएं जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को आवेदन फार्म प्राप्त कर सकती है। स्पीड टेस्ट 2016 के सफल खिलाड़ियों को प्रति माह कम से कम 22 दिन प्रशिक्षण सत्र में भाग लेना अनिवार्य होगा, तभी वे छात्रवृत्ति / आहार भत्ता के हकदार होंगे। किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में खेल विभाग को खिलाड़ी से छात्रवृत्ति राशि वापिस लेने का अधिकार रहेगा।