फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spirituality is more important for youth: Jaya Kishori

Kaithal News: युवाओं के लिए अध्यात्म ज्यादा जरूरी ः जया किशोरी

Sun, 12 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Spirituality is more important for youth: Jaya Kishori
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल की ओर से शनिवार से तीन दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि आज के युवाओं के लिए अध्यात्म ज्यादा जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान कथावाचक जया किशोरी ने अमृतमय कथा करते हुए बाबा श्याम के भजनों का गुणगान भी किया। जया किशोरी ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है। कलयुग में यदि कोई कल्याण कर सकता है, तो वह श्रीमद् भागवत कथा ही है। भगवान की सीखें जिंदगी को तार सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान जानने की नहीं मानने की चीज है। युवाओं को अध्यात्म से जुड़ने पर कथावाचक ने जोर दिया। जया किशोरी ने कहा कि हर व्यक्ति अर्जुन है। उसके दिमाग में रोज महाभारत का युद्ध हो रहा है और वह कृष्ण को ढूंढ रहा है पर कृष्ण को ढूंढने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह गीता जी के रूप में घर में बैठे हैं। बच्चों को बचपन से सीख दी जानी चाहिए। इस मौके पर श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed