फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spicy green chillies, lemon also increased prices

तीखी हुई हरी मिर्च, नींबू के भी चढ़े भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Spicy green chillies, lemon also increased prices
17 कैथल। सब्जी मंडी में सब्ग्जियां खरीदने पहुंचे ग्राहक। - फोटो : Kaithal
कैथल। बारिश का असर सब्जियों के दामों पर दिखने लगा है। इससे किचेन का बजट गड़बड़ाने लगा है। हरी मिर्च जहां तीखी हो गई है वहीं नींबू पर भी महंगाई की मार पड़ी है। बरसात से पहले हरी मिर्च का भाव 50 रुपये प्रति किलो था। यह दोगुनी महंगी हो गई है। नींबू भी 80 से 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। मटर का भाव 80 रुपये से 150 रुपये किलो हो गया है। अन्य सब्जियों में दाम में भी 10 से 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सब्जियों के भाव बढ़ने का मुख्य कारण स्थानीय सब्जियों का खराब होना है। खेत में लगी सब्जी की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। भाव में आए उछाल से हर वर्ग परेशान हैं। बीते तीन दिनों से लगातार हुई बरसात से सब्जी की खेती पर काफी प्रभाव पड़ा है। बरसात से खेतों में गोभी, टमाटर, हरी मिर्ची समेत कई हरी सब्जियों की फसल नष्ट हो गई। इसका असर कीमतों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय सब्जियों की आवक हुई कम
सब्जी के आढ़ती संजय ढूढेजा ने बताया कि बरसात की वजह से लोकल सब्जियों की आवक कम हो गई है। माल कम आने से मंडी में सब्जी महंगी कीमत पर मिलती है। इसका असर फुटकर व्यापार पर भी पड़ रहा है। नवरात्र पर्व आने, शादियों का सीजन शुरू होने व जागरण जैसे शुभ कार्य होने का भी काफी प्रभाव है। इनमें सब्जियों की अधिक लागत होती है। इस कारण से सब्जियों कीमतें बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी सुनीता ने बताया कि बरसात के बाद सब्जियों के दाम आसमान छू गए हैं। आम लोगों के लिए तो सब्जी खानी मुश्किल हो गई है। बरसात से पहले घीया 20 रुपये किलो थी, जो तीन दिन की बरसात के बाद ही 40 रुपये किलो हो गई है। बरसात ने सब्जियों पर दोगुना असर किया है। सब्जियों की दाम बढ़ने से आम लोगों की थाली से सब्जी गायब हो गई हैं।
सब्जी पहले अब
टिंडा 30 50
मूली 20 30
टमाटर 30 50
नींबू 80 120
शुगर फ्री आलू 24 30
सामान्य आलू 16 24
मिर्च 50 100
घीया 20 30
पालक 20 40
गोभी 50 80
भिंडी 30 50
प्याज 25 30
लहसुन 30 50
अदरक 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed