Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spent 4.5 million (45 lakh) to reach America via the 'donkey route'; died of a heart attack.

Kaithal News: 45 लाख खर्च कर डंकी रूट से गए थे अमेरिका, हार्ट अटैक से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Spent 4.5 million (45 lakh) to reach America via the 'donkey route'; died of a heart attack.
संजीव
पूंडरी। गांव रसीना निवासी करीब 40 वर्षीय संजीव की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। संजीव करीब नौ साल पहले डंकी रूट से अमेरिका गए थे। 28 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर साथ रहने वाले लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार संजीव करीब 9-10 साल पहले डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचे थे। कैलिफोर्निया में वे गाड़ी चलाकर परिवार के लिए रुपये भेजते थे। उन्होंने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली थी। परिजनों और सामाजिक संस्थाओं ने सरकार और सामाजिक संगठनों से गुहार लगाई है कि संजीव का शव जल्द भारत लाने में आर्थिक और प्रशासनिक मदद की जाए।
विज्ञापन

विदेश भेजने के लिए बेच दी जमीन
संजीव के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि उन्हें अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे। इस रकम का इंतजाम करने के लिए जानकारों से भी उधार लिया गया था। परिवार ने बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद में अपनी जमीन तक बेच दी थी। उन्हें भरोसा था कि संजीव विदेश जाकर परिवार का सहारा बनेगा और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। संजीव अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और मां को छोड़ गया है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार पहले खेतीबाड़ी करके जीवन यापन करता था। अब परिवार के सामने संजीव का शव भारत लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

संजीव

संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed