फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Speed

एग्रीस्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी पंजीकरण में लाएं तेजी : एसडीएम

Thu, 15 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Speed
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की यूनिक आईडी बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि गांवों में किसानों को योजना के बारे में गहन जानकारी देकर जागरूक किया जाए और अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम बुधवार को उपमंडल कार्यालय में एग्रीस्टैक योजना के संदर्भ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जाए तथा किसानों को यूनिक आईडी बनने के बाद मिलने वाले लाभों की स्पष्ट जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की यूनिक आईडी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर इस योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा किए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर एसडीएम कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रत्येक किसान को एक डिजिटल पहचान यानी यूनिक आईडी प्रदान की जा रही है, जिसे किसान के भूमि रिकॉर्ड से जोड़ा जाएगा। इससे फसल ऋण, फसल बीमा, खाद-बीज सहित अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि एग्रीस्टैक केवल एक पंजीकरण प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे, सरल और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। सभी किसान अपने नजदीकी विशेष शिविर, तहसील कार्यालय अथवा खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed