{"_id":"6832146b18b91e6b88050864","slug":"special-fogging-campaign-conducted-in-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-654433-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में चलाया विशेष फॉगिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में चलाया विशेष फॉगिंग अभियान
Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। नगर पालिका सीवन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से नगर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एक विशेष फॉगिंग अभियान चलाया। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत के दिशा-निर्देशों में चले अभियान के तहत डीएवी स्कूल, डीएवी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों को रोकना है। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मच्छरों से कई प्रकार की घातक बीमारियां फैलती हैं, जिनसे बचाव के लिए साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। नगर वासियों से अनुरोध है कि वे अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा नगर पालिका के साथ सहयोग करें। उन्होंने बताया कि नगर के कई स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए हैं, जिनका उपयोग कचरा डालने के लिए किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही नगर पालिका की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा भी प्रतिदिन उपलब्ध है, जिसका लाभ उठाकर नागरिक अपने घर का कचरा उचित रूप से निस्तारित कर सकते हैं। उन्होंने चेताया कि गंदगी फैलाने से न केवल बीमारियों को न्योता मिलता है, बल्कि यह नगर की छवि को भी प्रभावित करता है। संवाद