फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special cleanliness drive will be run with institutions

संस्थाओं संग चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive will be run with institutions
07-कैथल। कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए डीसी ड - फोटो : Kaithal
कैथल। ‘कॉफी विद कलेक्टर’ कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में तय हुआ कि सामाजिक संस्थाओं के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही हर हफ्ते रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित हॉल में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया। डीसी ने कहा कि प्रशासन व संस्थाएं मिलजुल कर सामाजिक सरोकार के विषयों पर कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस मौके पर सेवा संघ, श्री नर नारायण सेवा समिति, श्री सनातन धर्म मंदिर समिति, लायंस क्लब, पंजाबी वेलफेयर सभा, एससी-बीसी एकता मंच, बाबा भीम राव अंबेडकर सभा, अखिल भारतीय मानव सेवा समिति, रेल कल्याण समिति, सिरायकी परिवार, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, जीवन रक्षक दल, नारायण सेवा समिति, भारत विकास परिषद, गुगा माड़ी समिति, उमंग उत्सव समिति, शहीद भगत सिंह वेलफेयर, बजरंग दल, रोटर अन्नपूर्णा भंडारा आदि समितियों ने अपनी संस्थाओं के कार्यों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत घर में किचन गार्डनिंग के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ-साथ बच्चों को घर में लगाने के लिए औषधीय पौधे भी देंगे, जिससे उन्हें उसकी पहचान भी होगी। इस मौके पर एडीसी विरेंद्र सहरावत, सीटीएम गुलजार अहमद, डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान, सचिव रामजी लाल, सीएमजीजीए कुनाल चौहान, शिव शंकर पाहवा, रवि भूषण गर्ग, सतपाल गुप्ता, राजू डोहर, सुषम कपूर, टेक चंद, डॉ. विजय गर्ग, अशोक भारती, सविता, पिंकी, रामजी, टेकचंद, सोमदत्त कौशिक, वीरभान जैन, विक्की, अभिषेक, लाजपत, कमल मित्तल, प्रेम जांगड़ा, सचिन धमीजा, सुमित व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed