फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special campaign conducted as part of the revision of electoral rolls

Kaithal News: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के तहत चलाया विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Special campaign conducted as part of the revision of electoral rolls
दावे व आपत्तियां निपटाते मौजूद सुपरवाइजर और बीएलओ। विज्ञप्ति
कलायत। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए कलायत विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां दर्ज की गईं। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी और एसडीएम कलायत के निर्देशानुसार विशेष अभियान 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों से संबंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। विभाग ने अभियान के दौरान की गई गतिविधियों की जीपीएस सहित फोटोग्राफिक रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं। निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम, विवरण और अन्य जानकारी जांचें। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम से संबंधित समस्या होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीएलओ के माध्यम से दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। कलायत के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे शिविर में सुपरवाइजर रवि प्रकाश गर्ग सहित बीएलओ रीना, रेखा, शशि, बालादेवी, ऊषा, नीलम, अमरजीत और सुखबीर कुमार मौजूद रहे।

दावे व आपत्तियां निपटाते मौजूद सुपरवाइजर और बीएलओ। विज्ञप्ति

दावे व आपत्तियां निपटाते मौजूद सुपरवाइजर और बीएलओ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed