फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP transfered on public demand : Saini

लोगों की मांग पर एसपी का तबादला : नायब

Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP transfered on public demand : Saini
खनन, भू-गर्भ एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिले के लोगों की मांग पर कैथल के एसपी का तबादला कर दिया गया है। बाकी अधिकारियों को लेकर जांच की जा रही है। कैथल में पीड़ितों के मुआवजे के लिए अभी तक लिस्ट तैयार न होने के मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात करेंगे। लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि यह सरकार के प्रति षड्यंत्र था।
विज्ञापन


जिसमें शामिल अधिकारियों, उपद्रवी तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने दुकानदारों एवं व्यापारियों को हुए नुकसान की अंतरिम राहत के रूप में लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है, ताकि ऐसे व्यापारी दोबारा से अपने व्यवसाय को शुरू कर सकें। संपत्ति को हुए नुकसान के आकलन के पश्चात पीड़ित व्यक्तियों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिंसक गतिविधियों में शामिल उपद्रवियों की जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा आंदोलन के दौरान मारे गए निर्दोष व्यक्तियों के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आरक्षण से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा वेंकैया नायडु की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जो संवैधानिक तरीके से आरक्षण देने की संभावनाओं को तलाशकर जल्दी ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कैथल की जनता की मांग पर पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है तथा सबूतों के आधार पर सभी अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी ड्यूटी में कोताही बरतने का दोषी पाया गया तो सरकार द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं से संबंधित ऑडियो, वीडियो के अलावा अन्य सबूत भी सरकार को उपलब्ध करवाने को कहा, ताकि इन सबूतों के आधार पर जांच की जा सके। इस मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, पूर्व विधायक लीला राम, सुरेश गर्ग नौच, संजय भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed