{"_id":"6929f2510f16d5daae07a737","slug":"sp-appreciated-the-excellent-work-of-clg-members-kaithal-news-c-18-1-knl1004-790336-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसपी ने सीएलजी सदस्यों के उत्कृष्ट कार्य को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसपी ने सीएलजी सदस्यों के उत्कृष्ट कार्य को सराहा
Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर कैथल स्थित समाजसेवी संस्था कम्यूनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) के कार्यालय में शुक्रवार को एसपी उपासना ने पहुंचकर संस्था की शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की और सदस्यों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी ने लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे सीएलजी सदस्यों की सराहना की।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि वर्ष 2017 में स्थापित इस संस्था ने अब तक 662 मामले निपटा दिए हैं। इसमें सास-बहू और पति-पत्नी के घरेलू विवाद, मारपीट, प्लाट-जमीन संबंधी झगड़े शामिल हैं। आमजन अब कोर्ट-कचहरी के झंझट से बचने के लिए इन विवादों की शिकायत सीधे सीएलजी के पास ले जाते हैं। यहां सेवानिवृत्त विशेषज्ञ समाजसेवी पारिवारिक माहौल में मामलों को सुलझाते हैं।
एसपी उपासना ने कहा कि सीएलजी आम जनता को पुलिस और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाकर जन भलाई का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामलों को निपटाने से आर्थिक नुकसान से भी बचाव होता है। कुछ असंज्ञेय अपराधों के मामले भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सीएलजी को प्रेषित किए जाते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएलजी प्रधान रुलदू राम, श्याम बहादुर खुरानियां, हवा सिंह, संतलाल, त्रिलोक चंद गुप्ता, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, एसआई राजेश कुमार, थाना शहर इंस्पेक्टर वेदपाल और होमगार्ड दलशेर सिंह उपस्थित रहे। संवाद