फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sort circit, sugarcane crop burn, fire brigade, kaithal

शॉर्ट सर्किट से 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख

Wed, 09 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 09 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
sort circit, sugarcane crop burn, fire brigade, kaithal
7 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। कैथल से दमकल गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पुत्र परशुराम निवासी पूंडरी के खेतों में मंगलवार शाम करीब 4 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद कैथल से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर बिग्रेड की दोनों गाड़ियां लोगों की सहायता से आग बुझाने में सफलता हासिल की। किसान ने बताया कि उसने करीब 14 एकड़ में गन्ने की फसल लगाई है। जिसमें से आग के कारण 7 एकड़ फसल जल गई है। इस आग के कारण उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तारों से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, जलकर राख
राजौंद। कैथल रोड स्थित बीएसएनएल टावर के पास तारों से निकली चिंगारी के कारण पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। आग से ट्रैक्टर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


चालक शलिंद्र पुत्र बलबीर ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली पर मजदूरी करके अपने घर का गुजारा कर रहा था। मंगलवार दोपहर 2 बजे के आसपास जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली पर पराली लेकर निकल रहा था तभी गली के ऊपर से बीएसएनएल टावर के पास से गुजर रही बिजली के तार आपस में मिल गए। उससे निकली चिंगारी से एकदम से पराली में आग लग गई। पराली में लगी आग की लपटें बढ़ती ही चली गई। जब तक उसने नीचे उतरकर देखा तो आग पूरी तरह फैल चुकी थी। देखते-देखते आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन ट्रैक्टर को बचाने में नाकाम रहे। किसी तरह दूसरे ट्रैक्टर की सहायता से ट्रॉली को दूर खुली जगह ले गए, जिससे बस्ती में आग फैलने से बचाया जा सका। नगर के कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक शलिंद्र की आर्थिक मदद की जाए जिससे वह अपनी आजीविका चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed