{"_id":"65eccaf7d11c0d4d5e0acd86","slug":"sonipat-defeated-shahabad-youth-hockey-club-habari-defeated-bhiwani-kaithal-news-c-18-1-knl1004-344695-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोनीपत ने शाहाबाद, युवा हॉकी क्लब हाबड़ी ने भिवानी को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोनीपत ने शाहाबाद, युवा हॉकी क्लब हाबड़ी ने भिवानी को दी मात
Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल स्टेडियम हाबड़ी में युवा हॉकी क्लब हाबड़ी व ग्राम पंचायत हाबड़ी की ओर से आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान शनिवार को हुए हॉकी मैच में सीआरजेड सोनीपत ने शाहाबाद इलेवन को 3-1 से मात दी। आईटीबीपी जालंधर व नरवाना की टीम 3-3 पर बराबर रही।
युवा हॉकी क्लब हाबड़ी की टीम ने भिवानी की टीम को 1-0 से मात दी। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को युवा हॉकी क्लब हाबड़ी व ग्राम पंचायत हाबड़ी की ओर से एक लाख रुपये व द्वितीय रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल मैच रविवार को करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के सरपंच गुरिंद्र सिंह व युवा क्लब के सदस्यों ने किया। सरपंच गुरिंद्र ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। सरपंच गुरिंद्र सिंह ने कहा कि खेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। सभी युवाओं को किसी न किसी खेल से जुडऩा चाहिए। हाबड़ी में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनने के बाद कई खिलाड़ी यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाए है। भविष्य में भी यह हाबड़ी के युवाओं को प्रयास बेहतर व देश के लिए खेलने का रहेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से भी खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय ऑल इंडिया प्रतियोगिता का शांतिपूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में आठ टीमों के 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था युवा हॉकी क्लब हाबड़ी ने ग्राम पंचायत हाबड़ी के सहयोग से की गई है। मैच में सीआरजेड सोनीपत ने शाहाबाद इलेवन को 3-1 से मात दी। आईटीबीपी जालंधर व नरवाना की टीम 3-3 पर बराबर रही। युवा हॉकी क्लब हाबड़ी की टीम ने भिवानी की टीम को 1-0 से मात दी।