{"_id":"66381302cfc9c9bad20c2524","slug":"sonipat-and-palwal-team-won-the-kabaddi-match-kaithal-news-c-245-1-sknl1010-115325-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोनीपत और पलवल की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोनीपत और पलवल की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला
Mon, 06 May 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 06 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ग्योंग गांव में रविवार को ओपन हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें प्रदेशभर से 300 से अधिक महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों में सोनीपत और लड़कियों में पलवल की कबड्डी टीम प्रथम रही।
प्रतियोगिता को लेकर कबड्डी खिलाड़ियों में काफी उत्साह रहा। प्रतियोगिता के अंत में जीत दर्ज करने वाले टीम के खिलाड़ियों को पदक व स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, महंत भले राम व जींद की चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति रणपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा, कुलदीप, महेंद्र, सुरेंद्र कोच, नरेश व रमेश चहल एईओ सहित अन्य खिलाड़ी व कोच मौजूद थे।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
दो दिन तक चली कबड्डी प्रतियोगिता में 22 मुकाबले हुए। इसमें रविवार को अंतिम दिन क्वार्टर फाइल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। इसमें लड़कों की प्रतियोगिता मेंं सोनीपत प्रथम, भिवानी द्वितीय, रोहतक और झज्जर तृतीय रहा। इसी प्रकार से लड़कियों की टीम में पलवल ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और भिवानी और चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।