{"_id":"673ce5c2f210027ef60c9894","slug":"sonipat-accused-on-production-warrant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-523095-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर सोनीपत का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर सोनीपत का आरोपी
Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद होने में पुलिस ने आरोपी खरखौदा जिला सोनीपत निवासी मयंक को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जिला जेल कैथल के सहायक अधीक्षक नरेश कुमार की शिकायत के अनुसार सात अक्तूबर को उप-सहायक अधीक्षक जेल बलजीत सिंह की निगरानी में सुरक्षा वार्ड के सेल नंबर तीन की तलाशी करवाई गई। इस दौरान सेल में बंद विचाराधीन बंदियों आशीष, रोहित व मयंक के बिस्तर के नीचे से मोबाइल बरामद हुआ। शिकायत अनुसार आरोपियों ने इसे छुपाकर रखा हुआ था। आरोपी मयंक की उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
भैंस के चोट मारने के मामले में बेल जंपर काबू
कैथल। भैंस को चोट मारने के मामले में पुलिस ने बेल जंपर आरोपी शक्ति नगर कैथल निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 14 अप्रैल 2020 को गांव खानपुर में अपनी पिकअप गाड़ी से एक भैंस को टक्कर मारकर चोटें मारने का आरोप है। आरोपी जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। उसे न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 11 नवंबर 2024 को बेल जंपर घोषित किया था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद