फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Songs of Lord Jesus echo on Christmas

Kaithal News: क्रिसमस पर गूंजे प्रभु यीशु के गीत

Thu, 26 Dec 2024 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
Songs of Lord Jesus echo on Christmas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद, कैथल। जिलेभर में बुधवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रभु यीशु के गीत गूंजे और ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में कैंडल जलाकर प्रार्थना की। संतोख-माजरा गांव में सबसे बड़ा आयोजन हुआ। यहां पर मेले जैसा रहा नजारा रहा।

कैथल शहर सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के पटियाला रोड पर क्रिसमस पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैंकडों ने यीशु मसीह को याद कर उनका जन्मदिवस मनाया।
विज्ञापन


वहीं, संतोख-माजरा गांव में जिले के सबसे बड़े चर्च में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस चर्च में दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने प्रभु यीशु से प्रार्थना कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान विदेशों से भी लोगों ने आकर भगवान यीशु से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्रिसमस पर्व की तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही थी और चर्च को खूब सजाया गया था। चर्च के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। इस दौरान यहां पर लगाई गई छोटी-छोटी दुकानों से लोगों ने खूब खरीदारी की। पादरी ने कहा कि वैसे तो क्रिसमस पर्व पूरे संसार में मनाया जाता है परंतु अपने जन्म स्थान व अपने गांव में इस पर्व को मनाने में जो आनंद आता है वह अन्य किसी स्थान पर नही मिलता।

पादरी ने बताया कि सुबह प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना की गई। जिसमें सभी ने भाग लिया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने बताया कि यह पर्व पिछले कई वर्षों से मनाया जाता है। जहां आसपास के गांवों से भी लोग आकर पर्व में हिस्सा लेते हैं।

उधर, क्रिसमस पर्व पर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रिसमस की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और कविता पाठ जैसे विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।


बच्चों ने सांता क्लॉज के वेशभूषा में आकर उपहार वितरण किया। जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। इस अवसर पर छात्रों ने क्रिसमस की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और इसके इतिहास के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed