फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Solve issues on Priorty bases - Surjewwala

प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं शिकायतें : सुरजेवाला

Sat, 24 May 2014 11:53 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 24 May 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Solve issues on Priorty bases - Surjewwala
कैथल। हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जिला में तैनात सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को जनता की शिकायतों एवं जनहित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा मान -सम्मान किया जाए तथा उनके कार्य को अविलंब पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके अलावा उन्हें समय पर प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। रणदीप सिंह सुरजेवाला किसान भवन में जिलावासियों की शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम के दौरान पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाने, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गांवों में पशुओं के पीने के लिए तालाबों में पानी भरवाने एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें
उन्होंने जिला में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा इनकी गति तेज करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि समय पर विकास कार्यों को पूरा करके जनता को समर्पित किया जा सके।  उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों विशेषकर अनुसूचित जाति तथा महिलाओं के लिए अनेक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का तोहफा भी जिलावासियों को मिला है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जिला के गांव गढ़ी पाड़ला में विश्वस्तरीय चालक प्रशिक्षण संस्थान में भी युवाओं को वाहन चलाने का रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 यहां पर अशोका ले-लैंड कंपनी तथा परिवहन विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में बनकर तैयार चालक प्रशिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर चालक प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। यहां से जारी चालक प्रमाण पत्र विदेशों में भी मान्य हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त युवाओं को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से नए बस अड्डा के साथ ट्रैफिक पार्क का भी निर्माण किया गया है।

इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण चंडीगढ़ में स्थित उत्तर भारत के सबसे सुंदर ट्रैफिक पार्क की तर्ज पर किया गया है। इसमें स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों को बताने की पूरी व्यवस्था है और बारी-बारी से विभिन्न स्थानीय व निकटवर्ती जिलों के स्कूलों के बच्चे भी ग्रुप में यहां भ्रमण करके नियमों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी यहां प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है।

इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, विनोद मिडढा, रामनिवास मित्तल, डॉ. श्याम साहनी, सुरजीत बैनीवाल, एडवोकेट सुरेंद्र रांझा, ड्योड-खेड़ी सरपंच कुलदीप, राजेश जागलान, बृजेश ग्योंग, जोगिंद्र, राजेंद्र बलवंती, विकास गुगलानी, सुभाष बाबालदाना, सतीश बलवंती, ऋषिपाल सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी और व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed