{"_id":"6515d69117f6632a380f57a4","slug":"solution-to-all-problems-is-found-in-geeta-swami-gyananand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-230031-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता में मिल जाता है सभी परेशानियों का हल : स्वामी ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता में मिल जाता है सभी परेशानियों का हल : स्वामी ज्ञानानंद
Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाई उदय सिंह किला परिसर में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से चल रहे तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद ने श्रद्धालुओं को समझाया कि श्रीमद्भागवत गीता में जीवन की सभी परेशानियों का हल गीता में मिल जाता है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ स्वामी ज्ञानानन्द का आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग में महंत रमनपुरी भी मौजूद रहे। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता मानसिक शांति देती है। भगवद्गीता मन की स्थितियों को देख उसके समाधान का ग्रंथ है।
स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि हम सभी जीवन में कुछ पाना चाहते है। सभी की इच्छा, आस्था और कामना अलग-अलग हो सकती है, लेकिन गरीब हो या धनवान, किसी जाति या वर्ग से हो, चाहे किसी भी देश से हो या कोई भी पात्र हो सभी जीवन में एक वस्तु अवश्य चाहते है वह मानसिक शांति है। मानसिक शांति हमें गीता से मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध शुरू होने को था तो अर्जुन के विषाद को दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया।
उन्होंने कहा कि गीता में जीवन से संबंधित सभी तरह की परेशानियों का हल मिल जाता है। इसलिए मन की लिए शांति जरूरी है कि गीता जरूर पढ़ें और पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि गीता शांति से जीने, समाधान, मानव उत्थान, शांति से जीने का आधार बताती है।
भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने निर्माणाधीन कोठी गेट का नए नामकरण का आग्रह किया, इस पर स्वामी ज्ञानानंद ने गेट का नाम श्रीमद्भागवद्ग गीता द्वार (कोठी गेट) रखने के लिए कहा और उस पर भगवद् गीता के श्लोकों का वर्णन किया जाए जिससे लोग गीता से जुड़ सकें। डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन श्री कृष्ण कृपा सेवा धाम के हाल के निर्माण हेतु अपने कोष से पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर संजय चौधरी, संजय जिंदल, सतपाल चुघ, अनिल शोरे वाले, इन्द्रजीत सरदाना, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अंकुर व देस राज नरड़ मौजूद रहे।