फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Soldier recruitment exam was given from another, passed

दूसरे से दिलवाई थी सिपाही भर्ती परीक्षा, पास हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Soldier recruitment exam was given from another, passed
कैथल। सिपाही भर्ती परीक्षा में खुद के स्थान पर दूसरे को परीक्षा दिलवाकर पास होने वाले अभ्यर्थी को कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से आरोपी का मूल आधार कार्ड बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जींद जिला के गांव जामनी निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गहन पूछताछ में बताया कि उसने मुख्य आरोपी संजय निवासी छातर के साथ 12 लाख रुपये में अपना पेपर आगरा निवासी राहुल उर्फ सुमित गौतम से पास करवाने के बारे में बात की थी। आरोपी अशोक का हरियाणा पुलिस का पेपर कुरुक्षेत्र में आरोपी राहुल उर्फ सुमित गौतम द्वारा देकर पास करवाया गया। आरोपी अशोक ने पेपर पास करवाने की एवज में चार लाख रुपये नकद गांव छातर निवासी संजय निवासी को दे दिए थे और शेष आठ लाख रुपये नौकरी लगने के बाद दिए जाने थे। बता दें कि आरोपी छातर निवासी संजय, संदीप, राहुल उर्फ सुमित गोतम व यूपी के सराय प्रयाग निवासी अश्वनी प्रताप सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed