फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Solar power will reach every home

Kaithal News: हर घर तक पहुंचेगी सौर शकि्त

Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Solar power will reach every home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर-घर सौर ऊर्जा शक्ति पहुंचाने के लिए कवायद की जा रही है। इसके तहत चिह्नित किए गए गांवों में बिजली विभाग व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय संयुक्त रूप से खुला दरबार लगाएगा। यह जानकारी एडीसी दीपक बाबू लाल कारवा ने दी है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में कौल में 10 को, बालू में 11 व देवबन में 13 फरवरी को खुला दरबार लगाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा और पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला के एक गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के तहत पांच हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में से जो पंचायत इस योजना के तहत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहत्तर कार्य करेगी तथा तय मानकों पर खरा उतरेगी, उस गांव को सोलर मॉडल गांव बनाने के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अवधि छह महीने के बाद, सरकारी एजेंसी प्रत्येक संभावित उम्मीदवार गांव की सीमा के भीतर अक्षय ऊर्जा क्षमता का मूल्यांकन करेगी। इसके तहत घरों की छतों पर, सरकारी भवनों तथा टयूबवेल कनैक्शन आदि पर सोलर पैनल लगवाए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है। वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानि कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानि कि कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।


उन्होंने अन्य सभी उपभोक्ता जो उपरोक्त से आय से अधिक आय के सभी उपभोक्ताओं के लिए दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये, तीन किलोवाट या अधिक के लिए सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed