फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Solar panels installed in District Bar Association Complex

Kaithal News: जिला बार एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में लगे सोलर पैनल

Fri, 08 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Solar panels installed in District Bar Association Complex
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में 20 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनसे बिजली संबंधी जरूरतें पूरी होंगी। इस सोलर पैनल का वीरवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन में 21 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में मंच संचालन महासचिव गौरव वधवा ने किया व मांग पत्र पढ़ा। लोकसभा कुरुक्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने यह घोषणा की थी। बार के प्रधान बलजिंद्र मलिक ने अपनी कार्यकारिणी में उप-प्रधान विनय गर्ग, महासचिव गौरव वधवा, सह-सचिव सुमन ठाकुर व कोषाध्यक्ष इंद्रजीत माटा के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली की सराहना की। बार की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा गया। इसमें बार कॉम्प्लेक्स में ऑटोमेटिक बूम बैरियर, चैंबर्स की लिपाई-पुताई, चार वाटर कूलर, चैंबर्स में वाई-फाई की सुविधा, फोटो स्टेट मशीन, प्रधान कार्यालय, बार कॉम्प्लेक्स के लिए साउंड सिस्टम, द्वितीय मंजिल के कॉरिडोर के लिए शेड व अत्याधुनिक लेपटॉप सिस्टम दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, रजत थरेजा नगर पार्षद, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान, अशोक गौतम, नफे सिंह बेरवाल, अरविंद खुरानिया, प्रेम छाबडा, पूर्व उप-प्रधान सुरेंद्र मलिक सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed