{"_id":"683b572dab18f82cdb08ae51","slug":"soil-water-testing-tips-to-increase-fertility-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659782-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मृदा-पानी की जांच, उर्वरकता बढ़ाने के बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मृदा-पानी की जांच, उर्वरकता बढ़ाने के बताए गुर
Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के नौ गावों में शनिवार को किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इनमें उन्हें खरीफ फसलों के संदर्भ में मृदा-पानी की जांच के साथ उर्वरकता बढ़ाने के गुर बताए गए।
गौरतलब है कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के आह्वान पर पूरे भारत में 29 मई से 12 जून तक 700 से ज्यादा जिलों के विभिन्न गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने दी है।
जिले में कृषि विज्ञान केंद्र कैथल, कृषि विभाग, बागवानी, पशुपालन विभाग व केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों की तीन टीमों ने जिले के नौ गावों ( चंदाना, तितरम, देववन, नैना, धौंस, खनौदा, मोहना, जांबा व डुल्यानी ) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा आने वाली खरीफ फसलों की खेती की वैज्ञानिक जानकारी दी। धान की सीधी बिजाई के प्रति प्रेरित किया गया साथ ही इसमें आने वाली समस्याओं व निदान बारे विस्तारपूर्वक बताया गया। किसानों को कम लागत पर ज्यादा पैदावार लेने पर चर्चा की।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा व पानी की जांच व भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया गया। कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्य विभाग के प्रतिनिधियों की ओर से किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि सरकार का यह जागरूकता अभियान प्रतिदिन 12 जून तक जिले के नौ गावों में चलाया जाएगा।
कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग ले और कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करें।