{"_id":"665125b827e03acb100518f7","slug":"society-celebrated-maharishi-kashyaps-birth-anniversary-in-chaupal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-396645-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौपाल में समाज ने मनाई महर्षि कश्यप की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौपाल में समाज ने मनाई महर्षि कश्यप की जयंती
Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर में स्थित कश्यप चौपाल में समाज के लोगों ने शुक्रवार को महर्षि कश्यप जयंती मनाई। इस मौके पर सुबह के समय हवन किया और दोपहर के समय भंडारा लगाया। इसमें आसपास के सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतविंद्र राणा भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महर्षि कश्यप की प्रतिमा को नमन किया और समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दी। कहा कि हमारा देश संत महात्माओं का देश है। यह ऐसा देश है जहां संतो के विचार पर आगे बढ़कर भाईचारा मजबूत हुआ है। संत महात्माओं ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का मौका मिलता है। इससे हमारे युवाओं को इन महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आमजन से महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन से सीख लेकर सदमार्ग को चुनने का आह्वान किया। इस दौरान मास्टर जोगिंदर सिंह, राजकुमार, करनैल सिंह, शीशपाल रामस्वरूप धर्मपाल आदि मौजूद रहे।