{"_id":"6841edaeb4e6f89b4803298a","slug":"smo-distributed-medicinal-plants-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663754-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसएमओ ने औषधीय पौधे किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसएमओ ने औषधीय पौधे किए वितरित
Fri, 06 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएमओ डाॅ. श्याम सुंदर ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाग लिया। एसएमओ. डाॅ. श्याम सुंदर ने अस्पताल में आए हुए मरीजों को औषधीय पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सबके लिए हम स्वयं जिम्मेदार है, क्योंकि हम बिना सोचे समझे अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को किसी ना किसी रूप में प्रदूषित करने का काम कर रहे है। जोकि हमारे लिए तथा हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए घातक साबित होगा। इस अवसर पर डाॅ. ममता मैहला, विशाल, रोबिन, विक्रम, पंकज, राजीव, काजल आदि मौजूद रहे। संवाद
पर्यावरण दिवस का दिया संदेश
कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही योग अभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। सुबह बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया जिससे टीम भावना का संचार हुआ। संवाद
पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 399 ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षों की सिंचाई, गुड़ाई और खोदाई भी की। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर व प्राइमरी विद्यालय में 12 पौधे लगाए। इस अवसर पर संदीप स्वामी, उमेश गुप्ता, सोनू गर्ग और हरिंद्र बनवाला आदि उपस्थित रहे। संवाद