{"_id":"6aff4e425c249696220f8d74","slug":"slogans-after-farmers-give-memorandum-dc-sit-in-car-and-leave-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158106-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों ने ज्ञापन देने के बाद की नारेबाजी, डीसी गाड़ी में बैठ कर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों ने ज्ञापन देने के बाद की नारेबाजी, डीसी गाड़ी में बैठ कर निकली
विज्ञापन
जिला सचिवालय में एकत्र हुए किसान। संवाद
कैथल। भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) व गन्ना संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने जिला सचिवालय में उपायुक्त अपराजिता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद डीसी मीडिया से बात करने लगी तो किसानों ने ज्ञापन सही तरीके से न लेने और हाथ से झपटने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसे देख डीसी अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गई।
भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आधे घंटे से सचिवालय में ज्ञापन सौंपने के लिए डीसी का इंतजार करते रहे लेकिन जब वे आईं तो सही तरीके से ज्ञापन नहीं लिया और हाथ से झपटा। जो किसानों का अपमान है। किसानों की बात ढंग से नहीं सुनी गई। किसानों ने 1 दिसंबर से शुगर मिल में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया। उनका कहना है कि जब तक गन्ने के रेट नहीं बढ़ेंगे, धरना जारी रहेगा।
इससे पूर्व संयुक्त बैठक शुगर मिल में युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल, गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल नैन, जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद किसान नेताओं के नेतृत्व में सभी किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय में पहुंच कर जिला उपायुक्त कैथल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि सरकार ने मौजूदा पिराई सत्र के लिए गन्ने के रेट में की गई 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी को मामूली और किसानों के साथ छलावा बताया है। किसान इस वृद्धि से संतुष्ट नहीं हैं। भाकियू ने किसानों की मांगों के अनुरूप भाव में बढ़ोतरी करने की मांग की है। इसके लिए 1 दिसंबर से शुगर मिल कैथल में गन्ने का भाव बढ़वाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का एलान कर दिया। इसके लिए गन्ना किसानों ने हाथ उठाकर छिलाई बंद करने का एलान कर दिया और गांव-गांव जाकर किसानों ने शुगर मिल में गन्ना न लाने की अपील की।
विज्ञापन
गन्ना संघर्ष समिति अध्यक्ष महिपाल नैन व जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि सरकार किसानों को भ्रमित करने की कोशिश ना करे। किसान बहुत पहले से ही रेट बढ़ोतरी 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। किसानों की यह मांग अतार्किक नहीं है। पिछले दिनों भाकियू (चढूनी) ने सरकार को ज्ञापन देकर 600 रुपये की वृद्धि की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि गन्ने की फसल साल भर का समय लेती है और लागत खर्च में भारी बढ़ोतरी होने से गन्ना किसान घाटे का सामना करने को मजबूर हैं। इस मौके पर नरेंद्र मागो माजरी, प्रिंस बडैच, विक्रम दुसैण, कृष्ण मालखेड़ी, महिन्द्र बिडान, जसमेर ढांडा और जोगिंदर काजल उपस्थित रहे।