फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sloganeering in BDPO office Dhand

Kaithal News: बीडीपीओ कार्यालय ढांड में नारेबाजी

Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering in BDPO office Dhand
ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने अपनी मांगों को लेकर संगठन की राज्य कमेटी के राज्य उपप्रधान कामरेड बाबूराम की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय ढांड में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीडीपीओ ढांड को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कामरेड ने कहा कि भारत में तमाम किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर लेते हैं। गांवों में खेत मजदूरों के पास कोई काम नहीं है इसलिए उन्हें आजीविका की तलाश में अपना घर छोडऩा पड़ता है। इसके लिए संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है आवश्यक वस्तुओं के संपूर्ण व्यापार को सरकार अपने हाथ में ले और एमएसपी को कानूनी रूप दिया जाए।
विज्ञापन


ग्रामीण श्रमिकों को वर्ष भर काम और पर्याप्त मजदूरी दी जाए। बिजली बिल - 2023 को तुरंत रद्द करें। किसानों और खेत मजदूरों को ऋणमुक्त करें और उन्हें पेंशन दी जाए। खाद,बीज जैसी कृषि उपयोगी चीजें सस्ती दर पर उपलब्ध कराएं। गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में राज्य कमेटी सदस्य कामरेड बाबूराम,दर्शन सिंह,सुभाष चंद्र,भाकियू प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा, विक्रम साहिल, संजू मुख्य रूप से शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed