{"_id":"6589dacf031b7380fc0a4fb6","slug":"six-people-accused-of-assault-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-291780-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह लोगों पर मारपीट का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह लोगों पर मारपीट का आरोप, केस
Tue, 26 Dec 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राधा स्वामी कॉलोनी में छह लोगों ने एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
राधा स्वामी कॉलोनी निवासी पंकज ने शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी कुश ने एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक के लिए उनकी गाड़ी किराये पर ली थी। इसके किराये के छह हजार रुपये उसने कुश से लेने थे। 23 दिसंबर को जब वह उसके घर जा रहा था। गली में रास्ते में कुश ने पिता अजय, माता कृष्णा, दोस्त गोरव, कमल व विशाल को मौके पर बुला लिया और उससे मारपीट की। जब उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। बाद में लोगों के आने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद