फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six-member adhoc committee constituted

छह सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six-member adhoc committee constituted
37-कैथल। जाट कॉलेज का दृश्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। साढ़े चार माह में जाट हाई स्कूल सोसाइटी का चुनाव न होने पर जिला रजिस्ट्रार ने प्रशासक मांगेराम ढुल का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया। जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव के लिए छह सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है। सतबीर मलिक जाखौली को इस कमेटी का कनवीनर बनाया गया है। एडहॉक कमेटी को दो माह का समय देते हुए 31 अगस्त तक चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को जाट हाई स्कूल सोसाइटी की इंद्र सिंह नौच की अगुवाई वाली प्रबंधक समिति का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद मतदाता सूची को लेकर हुए विवाद के कारण चुनाव नहीं हो पाया। इस पर जिला फर्म एवं सोसाइटीज कार्यालय की ओर से पूर्व एचसीएस मांगेंराम ढुल को यहां प्रशासक नियुक्त करते हुए 30 जून तक चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए थे। विभाग की ओर से मांगेंराम ढुल को एक मतदाता सूची देते हुए चुनाव करवाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने चुनाव नहीं करवाया। इस परउनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद अब दो माह के लिए विभागीय नियमानुसार छह सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिला फर्म एवं सोसाइटीज विभाग की रजिस्ट्रार विजय लक्ष्मी ने अब छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर मलिक जाखौली को कनवीनर, जाट संस्था के पूर्व प्रधान एवं जजपा के किसान सेल के जिला अध्यक्ष बलवान सिंह चहल ऊर्फ दिलशेर चहल, एडवोकेट पूर्व कॉलेजियम सदस्य जयप्रकाश जागलान, जजपा के हलका गुहला-चीका अध्यक्ष अवतार सिंह, जजपा नेता बलराज सिंह नौच व एडवोकेट राजेंद्र सिंह ढुल को सदस्य बनाया गया है। जिला रजिस्ट्रार ने एडहॉक कमेटी का एक जुलाई से 31 अगस्त तक दो माह का कार्यकाल निर्धारित किया है। इस अवधि में कॉलेजियम और प्रबंधक समिति का चुनाव करवाकर विभाग को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट हाई स्कूल सोसाइटी के लिए वर्ष जून 2007 में नए सिरे से वोट बनाकर चुनाव करवाए थे। बलवान सिंह कोटड़ा प्रधान बने थे। इसके बाद लगातार दूसरी बार बलवान सिंह कोटड़ा प्रधान बनें। इस दौरान संस्थान में सैकड़ों कमरे बनें। नए कोर्स आए। इसके बाद एडहॉक कमेटी के प्रधान के तौर पर दर्शन सिंह मालखेड़ी ने संस्था की अगुवाई की। इसके बाद हुए चुनाव में रणबीर फौजी को प्रधान चुना गया। फिर करीब एक माह संस्था में प्रशासक रहा। इसके बाद हुए चुनाव में इंद्र सिंह नौच प्रधान बनें।उनका कार्यकाल फरवरी माह में पूरा हुआ। इसके बाद पूर्व एचसीएस मांगें राम ढुल को प्रशासक नियुक्त किया गया। जिनका कार्यकाल 30 जून की समाप्ति के बाद अब यह एडहॉक कमेटी नियुक्त की गई है।
जिला फर्म एवं सोसाइटीज विभाग के इंडस्ट्री ऑफिसर नितिन कुमार ने बताया कि 30 जून को पूर्व एचसीएस मांगें राम ढुल का कार्यकाल पूरा होने पर छह सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन कर दो माह में चुनाव करवाने के लिए कहा गया है। सतबीर मलिक जाखौली इस एडहॉक कमेटी के कनवीनर होंगे। वे पत्राचार आदि के लिए हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किए हैं।
सोसाइटी में है 18237 सदस्य
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के इस समय लगभग 18237 सदस्य हैं। इन सदस्यों की ओर से 75 कॉलेजियम सदस्य चुने जाने हैं। 75 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के बाद प्रबंधक समिति का चुनाव होगा। चुनकर आने वाले 75 कॉलेजियम सदस्य प्रधान, उप-प्रधान व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे।

विद्यार्थियों की संख्या 3000 से 3500
जाट हाई स्कूल सोसाइटी की ओर से जाट शाइनिंग स्टार, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाट डिग्री कॉलेज, जाट आईटीआई, जाट बीएड कॉलेज, सर छोटू राम अकादमी चलाई जा रही है। इन सभी संस्थाओं में विद्यार्थियों की संख्या 3000 से 3500 तक है। संस्था के पास भवनों से लेकर एक अत्याधुनिक खेल मैदान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed