फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six and a half thousand rupees stolen

साढ़े छह हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Six and a half thousand rupees stolen
कैथल। दो अलग-अलग स्थानों से साढ़े छह हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोधवा गांव निवासी हाकम सिंह ने बताया कि गांव जोधवा छन्ना जाटान के गुरु गोरखनाथ, गोगा मेड़ी और काली माता मंदिर के दानपात्रों से 22 फरवरी की रात करीब तीन हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस को दी दूसरी शिकायत में वार्ड नंबर 14 गुहला निवासी अवतार सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर छह में अटल सेवा केंद्र चलाता है। 16 फरवरी को दोपहर दो बजे अटल सेवा केंद्र को बंद कर खाना खाने चला गया था। इस दौरान कोई किसी औजार से दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और दराज खोलकर 3500 रुपये चोरी कर ले गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज दुकान के बाहर और अंदर लगे कैमरे में रिकॉर्ड है। पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed