{"_id":"5d584d558ebc3e8991787f9e","slug":"siver-line-road-kaithal-news-rtk5122699127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत
विज्ञापन
26-कलायत। रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी से दुरूस्त करवाई जा रही सड़क
- फोटो : Kaithal
रेलवे रोड गोशाला मार्केट के पास जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब दो सप्ताह पूर्व सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब 60 फीट लंबा 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे को विभाग द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था जिसके कारण दुकानदारों व आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को दुरुस्त करवाने के लिए लिए पत्राचार किया गया था।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी द्वारा उखाड़ी गई सड़क का लेवल ठीक कर रोड रोलर चलाकर मिट्टी को कंपेक्ट किया गया। लेकिन कुछ देर बाद बारिश शुरू होने के कारण कार्य को अधर में रोकना पड़ा। मार्ग पर बने गड्ढे को विभाग द्वारा दुरुस्त करने पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पूर्व रेलवे रोड पर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सड़क को उखाड़कर लगभग 60 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया था। सीवरेज लाइन जोड़ने के बाद विभागीय कर्मचारियों द्वारा केवल मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया गया। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे दुरुस्त करवाया गया और न ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत करवाई गई है। सड़क का कुछ हिस्सा कच्चा होने के कारण थोड़ी हवा चलने व साधनों के आवागमन के बाद धूल-मिट्टी दुकानों और घरों में जमा होने के कारण उन्हें और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। सुपरवाइजर लखपत सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पर बने गड्डे को ठीक करना शुरू किया था, बरसात होने के कारण सड़क दुरुस्त करने का कार्य पूरा नहीं किया जा सका।