फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sivani in photography, Rupa and group first in group dance.

Kaithal News: फोटोग्राफी में सिवानी, समूह नृत्य में रूपा एंड ग्रुप प्रथम

Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sivani in photography, Rupa and group first in group dance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में वीरवार को दो दिवसीय अनंतनाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें सिवानी ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता और समूह नृत्य में रूपा एंड ग्रुप प्रथम रहा।

कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. राम निवास यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के पहले दिन पेंटिंग, भाषण, काव्य पाठ, फोटोग्राफी, कार्टूनिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे दिन नृत्य एवं गायन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने कहा कि जीवन में किसी भी कार्य को करो। वह चाहे खेल, विज्ञान, कला साहित्य एवं व्यापार का हो। प्रत्येक के लिए गुरु का महत्व होता हैं, गुरु के बिना जीवन का साकार रास्ता नही मिलता। अनंतनाद कार्यक्रम केंद्र में रखकर कहा की अनंतनाद तभी महसूस किया जा सकता है, जब आपने किसी गुरु को स्वीकारा हो अनहद की ध्यान प्रकृति की आवाज अंतर आत्मा की आवाज सभी गुरु महसूस करवाता हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. भैरवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से किया है। इस अवसर पर प्रो. विजय भारद्वाज सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. जितेंद्र कुमार व प्रो. फूल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम ः समूह नृत्य प्रतियोगिता में रूपा एंड ग्रुप प्रथम, सिमरन एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। सोलो डांस में जरीना ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय स्थान व सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बीएएमसी द्वितीय वर्ष की शिवानी शर्मा प्रथम, बीकाॅम द्वितीय वर्ष की पायल ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की मनीषा व तृतीय स्थान पर रही। काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की गुरलीन कौर प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अंजली द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की कुलविंद्र कौर तृतीय रही। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में रूबल एंड ग्रुप ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय स्थान पाया। कार्टूनिंग प्रतियोगिता में उर्वशी ने पहला, अरविंद्र कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीकाॅम तृतीय वर्ष की कोमल ने प्रथम व उर्वशी ने द्वितीय और बीकाॅम तृतीय वर्ष की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed