{"_id":"6691dba611a2fc41d7062d38","slug":"situation-will-change-with-hard-work-dr-ajay-kaithal-news-c-18-1-knl1004-429670-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेहनत से बदलेंगे हालात ः डॉ. अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेहनत से बदलेंगे हालात ः डॉ. अजय
Sat, 13 Jul 2024 07:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीति में विफलता तो चौधरी देवीलाल को भी मिली थी और वे भी एक वक्त निराश हो गए थे, लेकिन उन्होंने जब दोबारा मेहनत की तो उन्हें सिर्फ हरियाणा नहीं देश के स्तर पर भी कामयाबी मिली थी। चौटाला ने कहा कि आज भले ही जेजेपी को लोकसभा चुनाव में कामयाबी नहीं मिली लेकिन हम हिम्मत और मेहनत से काम करेंगे तो विधानसभा चुनाव में कामयाबी जरूर मिलेगी।
कैथल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों में जेजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोगों के बीच जाने और चुनाव की तैयारियां करने को कहा। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन लाने और आम लोगों की आवाज उठाने वाली सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बड़े राष्ट्रीय दल आम लोगों के हिसाब से नहीं, अपने हाईकमान के हिसाब से चलते हैं। अजय सिंह ने लोकतंत्र में असली ताकत जनता के हाथ में होती है, ना किसी के कहने से 400 सीटें आती, ना ही 60-70 सीटें आएंगी।
कार्यकर्ता बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 12 मार्च के बाद से हरियाणा में यू टर्न की सरकार चल रही है और एक-एक करके वो फैसले बदले जा रहे हैं जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिद करके लागू किया था। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल से लोगों की नाराजगी को नए मुख्यमंत्री के जरिये कम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता बैठक में जननायक जनता पार्टी के संगठन का दोबारा निर्माण करने पर चर्चा की गई और सक्रिय कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक स्थितियां बहुत बार बहुत जल्द जल्द बदलती रही हैं इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ लोगों के बीच में रहें और पार्टी का प्रचार करें।
ॉबैठक में पार्टी सचिव रणधीर सिंह, कैथल के पूर्व जिला अध्यक्ष रणदीप कौल एवं धूप सिंह माजरा, ज्ञान सिंह गुज्जर, अवतार चीका, सुनीता कोटड़ा, जोगिंद्र कसाण, प्रीतम कोलेखां मौजूद रहे।