{"_id":"66b161903564c2b66702ee64","slug":"sisters-sending-rakhis-to-brothers-in-water-proof-envelopes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446721-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाइयों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे में राखियां भेज रहीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाइयों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे में राखियां भेज रहीं बहनें
Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
कैथल। दूर देश या राज्यों में रह रहे भाइयों के लिए बहनों की राखियां पहुंचाने केे लिए डाक विभाग जुट गया है। रक्षाबंधन 19 अगस्त को है इसलिए सभी डाकघरों में राखियां भेजने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे खरीदने के लिए लोगों की कतार लग रही हैं। इस वाटर प्रूफ स्पेशल राखी लिफाफे की कीमत महज 10 रुपये है।
गौरतलब है कि डाक सेवा-जन सेवा के स्लोगन के साथ भारतीय डाक विभाग विभिन्न योजनाओं पर उपभोक्ताओं अनेक सुविधाएं दे रहा है। शहरवासी डाक सेवा सेवा के साथ साथ पिछले कईं वर्षों से पासपोर्ट सेवा, गंगाजल सेवा व तिरंगे झंडे की सेवा का लाभ भी उठा रहें हैं।
इसी क्रम में रक्षाबंधन पर भाइयों तक बहनों की राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग में स्पेेशल राखी लिफाफा मौजूद है। ये लिफाफे शहर के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं और बहनें भी इस विशेष राखी लिफाफे को खरीदने के लिए शहर के विभिन्न डाकघरों में पहुंच रही हैं। अब इसका क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सेना में देश की सेवा करने बाद पिछले महीने कैथल के मुख्य डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हुए पूर्व वारंट ऑफिसर संजय सोनी ने बताया कि 19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। बताया कि इन विशेष लिफाफों को जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले जब रक्षाबंधन पर बहने अपने भाइयों के लिए साधारण लिफाफे में राखियां भेजती थी तो वह कईं बार फट जाता था और बारिश में गीला लिफाफा होने पर अंदर रखी राखियां भी खराब हो जाती। इस कारण उनके भाइयों ओर फौजियों के पास भी राखियां ठीक तरह से पहुंच नहीं पाती थी। ऐसे में डाक विभाग को भी समस्या का सामना करना पड़ता था। इस वजह से यह स्पेशल राखी लिफाफा तैयार बनाया गया है। इसमें बहनें राखियां रखने के साथ रोली आदि भी सकती हैं, ताकि भाइयों के माथे भी तिलक से चमक जाए। संवाद
रविवार को देंगे विशेष सुविधा
पूर्व सैनिक संजय सोनी पोस्टमास्टर ने बताया कि डाकघर की पांच ब्रांच हैं ओर लगभग 16 डाकिये पूरे शहर को डाक बांटते हैं। रविवार छुट्टी के दिन व रक्षाबंधन के दिन भी राखियां बांटने के लिए डिलीवरी स्टाफ व डाकिये उपलब्ध रहेंगे। विदेश में रहने वाले भाइयों के पास राखियां पहुंचाने के लिए डाकघर में विशेष अंतरराष्ट्रीय बुकिंग की जा रही है और अलग प्रक्रिया के तहत यह लिफाफा तैयार कर विदेशों में भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो बहनें डाकघर आने में सक्षम नहीं हैं वो इंडिया पोस्ट के वेब पोर्टल पर पिकअप रिक्वेस्ट के लिए आवेदन कर सकती हं,ै जिसके जरिए घर बैठे भी वे राखी भेज सकती हैं। इसके लिए वह राखी स्पीड पोस्ट से भी आवेदन कर सकती हैं। राखी पर बहनों के लिए खास संदेश भेजने के लिए भाई भी ई-पोस्ट संदेश का उपयोग कर सकते हैं।